बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम के उद्घाटन के पूर्व देखें राजगीर में किस तरह सज धज के तैयार है वेणुवन और घोड़ा कटोरा का पार्क

सीएम के उद्घाटन के पूर्व देखें राजगीर में किस तरह सज धज के तैयार है वेणुवन और घोड़ा कटोरा का पार्क

NALANDA. खरमास समाप्ति के बाद अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में निर्माणाधीन वेणुवन बिहार पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज किया जाएगा। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।  इस पार्क को करीब 27 करोड़ की लागत से 21 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। जो बिहार का पहला सबसे बेहतरीन पार्क सावित होगा। इसके साथ ही घोड़ा कटोरा में भी चार करोड़ की लागत से चार एकड़ जमीन में पार्क का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसका भी उद्घघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाना है। 

इधर दोनों पार्क की निर्माण कार्य हो जाने के बाद देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए लुभाने के लिए काफी आकर्षक साबित होगी। इस पार्क में चिल्ड्रन पार्क, नागालैंड की तर्ज पर होटल रेस्तरां, ओपेन थियेटर, कन्वेंशन हॉल, फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके साथ ही पर्यटकों की व्ययाम के लिए एक्सरसाइज मशीन भी लगाई गई है। जो व्यायाम के साथ- साथ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

बता दें कि राजगीर में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सारे प्रोजेक्ट चलाई जा रही है। हाल में ही यहां देश का दूसरा ग्लास ब्रीज बनाया गया है। इसका अलावा यहां नया रोपवे भी बनाया गया है। जिस पर सफर करना बेहद रोमांचक भरा अनुभव होगा। 

Suggested News