बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी चलाएगी महाअभियान- राजकुमार सिंह

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी चलाएगी महाअभियान- राजकुमार सिंह

KUSHINAGAR : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है. लेकिन हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ जरूर मिलेगा. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी महा अभियान चलाएगी. हम एक-एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे. 

लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचने वाले, हज़ारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार प्रदेश अध्यक्ष का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की? मजदूरों को राहत मिले. इसलिए बसों का बंदोबस्त किया.

गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों-भाईयों को राहत मिले. लेकिन योगी आदित्यनाथ कान खोलकर सुन लीजिए, हमारे मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा. हम सेवा कार्य को और तेज कर रहे हैं. देश निर्माताओं की जी जान लगाकर सेवा करेंगे, भाजपा सरकार दमन करे, हम सेवा करेंगे. 

अबतक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी ने राशन और भोजन पहुंचाया है. 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की. 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया. 40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया. यह सब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में हुआ और आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे. 

उन्होंने कहा की हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा. सच की जीत होगी. 

कुशीनगर से विद्या बाबा कि रिपोर्ट 

Suggested News