बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : राज्यसभा सांसद के वाहन पर हमला,बाल-बाल बचे MP

बड़ी खबर : राज्यसभा सांसद के वाहन पर हमला,बाल-बाल बचे MP

NEWS4NATION DESK : झारखंड से एक बड़ी खबर आई है। जहां राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि घटना में उनकी जान बाल-बाल बच गई है। 

बताया जा रहा है कि बीती सोमवार की रात सांसद समीर उरांव अपने सहयोगियों के साथ लोहरदगा से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान जेसै ही गाड़ी इसकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव के समीप पहुंची जमकर पत्थरबाजी की गई। 

इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और जिस सीट पर वे बैठे थे वहां कई बड़े-बड़े पत्थर लगे। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी जान बच गई। 

इस मामले को लेकर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News