बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष को प्रिंस राज ने पार्टी से निकाला, इस कारण से की गई कार्रवाई

 रालोजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ  बिहार प्रदेश अध्यक्ष को प्रिंस राज ने पार्टी से निकाला, इस कारण से की गई कार्रवाई

PATNA :  राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिन्हा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उक्त फैसला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज ने लिया है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारिक रूप से लेटर भी जारी कर दिया है। अपने लेटर में प्रिंस राज ने बताया कि गठबंधन विरोधी कार्य करने के कारण उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के खिलाफ उतरे

बताया गया कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिन्हा गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं. जबकि यहां पहले से ही भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। ऐसे में पार्टी के किसी सदस्य को चुनाव में उम्मीदवार बनना गठबंधन के नियमों के खिलाफ है। ऐसे में पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

प्रिंस राज ने लेटर में बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय सरार्फ ने उन्हें बीते 13 मार्च को सूचित किया •गया था कि आगामी बिहार विधान परिषद, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में आप निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन वापस लेंगे, अन्यथा आपके विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों के आलोक में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बाद भी नामांकन वापस नहीं लिया।

छह साल के लिए निकाला

प्रिंस राज ने लिखा है कि आगामी बिहार विधान परिषद, स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में रालोजपा, राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है एवं भाजपा गठबंधन के साथ मुस्तैदी से काम कर रही है। उपर्युक्त विषय के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आपको रालोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) के पद एवं पार्टी की प्रारम्भिक सदस्यता से मुक्त करते हुए रालोजपा पार्टी से अगले 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।


Suggested News