बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर शेखपुरा में राजद प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल मार्च

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर शेखपुरा में राजद प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल मार्च

Sheikhpura : राजद के 24वें स्थापना दिवस पर शहर से लेकर पंचायत स्तर तक साइकिल मार्च के बहाने केंद्र और बिहार की सरकार पर हल्ला बोल का कार्यक्रम चल रहा है। पटना में खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने मोर्चा संभाला है।

वहीं शेखपुरा जिले में राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट के नेतृत्व में साइकिल मार्च निकाला गया। इस मार्च में राजद जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 

इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल औऱ डीजल के मूल्यों मे इजाफा किया जा रहा है। जिसकी सीधी मार गरीब किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। आज डीजल की कीमत पेट्रोल के बराबर हो गई है। जिसकी वजह से किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी है। इसे देश के किसान और गरीब की कोई चिंता नहीं है। ये सिर्फ उद्योगपतियों की जेब भरना जानती है। 

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Suggested News