हिंदुओं के खिलाफ बोलकर बुरे फंसें राजद के जगदानंद ! बिहारशरीफ कोर्ट में दर्ज हुआ परिवाद

NALANDA: देश की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। सनातन धर्म को लेकर कई राज्य नेताओं के बिगड़े बोल से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता उनके खिलाफ परिवाद दाखिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के नालंदा में राजद के प्रदेश अध्य़क्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। 

दरअसल, बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वीरेश पांडेय ने परिवाद दाखिल किया है। 

बता दें कि, परिवाद में जगदानंद सिंह के टीका-चंदन लगाने वालों के संबंध में दिये गए बयान पर आपत्ति जताई गयी है। इसमें कई गवाहों के भी नाम दिए गए हैं। परिवाद के अनुसार वीरेश गुरुवार की रात टीवी पर समाचार देख रहे थे। उसी दौरान जगदानंद सिंह का बयान देखा। जिसके बाद उन्होंने व्यवहार न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद दाखिल कर दिया है।

मामले को लेकर उन्होंने कहा कि टीका लगाने वालों ने देश को गुलाम बना दिया। इससे वे काफी आहत हुए। उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। इस बयान से समाज के एक वर्ग के लोगों के प्रति नफरत की भावना बढ़ेगी। देश और समाज में अराजकता का माहौल बन जाएगा।