बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखनऊ में अवैध बने मकान को गिराने के दौरान मलबे में लोगों को दबने की अफवाह से भड़का लोगों का गुस्सा, जमकर किया पथराव

लखनऊ में अवैध बने मकान को गिराने के दौरान मलबे में लोगों को दबने की अफवाह से भड़का लोगों का गुस्सा, जमकर किया पथराव

LUCKNOW : लखनऊ के अकबरनगर इलाके में आज उस समय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जब यह खबर सामने आई कि यहां अवैध रूप से गिराई जा रही बिल्डिंग के मलबे के नीचे कुछ लोग दब गए। लोगों की नाराजगी इस बात की थी कि प्रशासन ने मकान तोड़ने को लेकर जरुरी सावधानी नहीं बरती थी। वहीं स्थिति बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि लोगों के मलबे में दबे होने की बाद बिल्कुल गलत है। कुछ लोगो ने सिर्फ स्थिति खराब करने के लिए अफवाह उड़ाया था, जिसके बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी,जिसे अब सामान्य कर दिया गया है।

दरअसल, अकबरनगर में बने तीन मकानों को कोर्ट ने अवैध घोषित करते उसे गिराने को मंजूरी दी थी। जिसके बाद तीनों मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान यह अफवाह फैलाया गया कि जिस मकान को गिराया जा रहा है, उसके बगल का मकान भी भर-भरा कर गिर गया है। जिसमें कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। 

जैसे ही यह बात लोगों तक पहुंची, उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों पर पथराव किया गया। स्थिति को बिगड़ते देख सेंट्रल डीसीपी रवीना त्यागी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि मलबे में लोगों के दबे होने की बात बिल्कुल अफवाह थी। स्थिति की सच्चाई से लोगों को अवगत कराकर सभी लोगों को वापस घर भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैफिक भी बिल्कुल सामान्य कर दिया गया है। हालांकि देर शाम तक मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

रिपोर्ट - मो. आसिफ खान

Suggested News