बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, फिरौती नहीं मिलने पर अपराधियों ने की गोलीबारी, डर से काम रोका

सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, फिरौती नहीं मिलने पर अपराधियों ने की गोलीबारी, डर से काम रोका

डेस्क... लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड में एक ठेकेदार से रंगदारी मांगी गई। रंगदारी के पैसे नहीं देने पर अपराधियों ने गोलीबारी कर पुलिस को चुनौती दे डाली। इस कांड के बाद से सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार और अन्य लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जाता है कि बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित नथनपुर मोड़ से दरौंक होते हुए बड़हिया रेलवे स्टेशन पुल तक पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण कार्य में अपराधियों ने एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। ठेकेदार को रंगदारी का फोन शुक्रवार की रात आया और शनिवार की सुबह गोलीबारी की है। रंगदारी की राशि नहीं देने तक काम रोकने के लिए शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह गोलीबारी की है। कुल आठ राउंड फायरिंग की है।

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर घटना स्थल से चार खोखा बरामद की है। एसपी सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए एसआइटी गठित कर अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का दावा किया। इस संबंध में निर्माण कार्य के मुख्य संवेदक निरंजन शर्मा के पेटी ठीकेदार वीरुपुर निवासी पूर्व प्रमुख सियाराम कुमार ने जैतपुर निवासी कारे लाल सिंह उर्फ निशांत एवं तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में कहा है कि शुक्रवार की शाम नथनपुर से बड़हिया तक सड़क निर्माण को पूरा करने के एवज में प्राक्कलन की तीन प्रतिशत राशि यानी कुल एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की।


पहले उसने मोबाइल पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी फिर नथनपुर मोड़ एवं ठीकेदार के दरौंक पोखर स्थित प्लांट पर आकर गोलीबारी की। इसके बाद शनिवार की सुबह भी मोटरसाइकिल से तीन की संख्या में पहुंचकर कारे लाल ङ्क्षसह ने ठीकेदार के प्लांट पर आकर गोलीबारी की। अपराधियों ने कुल आठ राउंड गोलीबारी की। 

उधर, रंगदारी मांगने एवं गोलीबारी के बाद ठीकेदार ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है। ठीकेदार सियाराम कुमार बड़हिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी मधु देवी प्रखंड प्रमुख हैं। करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 30 करोड़ रुपये की प्राक्कलन राशि से कराया जा रहा है। 


Suggested News