बिहार के बद्री नारायण को हिंदी के लिए साहित्य अकादमी, अंग्रेजी में अनुराधा रॉय को मिलेगा प्रतिष्ठित पुरस्कार

पटना. साहित्य अकादमी ने हिंदी के लिए बद्री नारायण, अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक समेत 23 भारतीय भाषाओं के लेखकों को वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। 

बद्री नारायण मूल रूप से बिहार के हैं। वे बिहार के भोजपुर से आते हैं। उन्हें इसके पहले भी साहित्य क्षेत्र से जुड़े कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं. 

अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने कहा कि 23 भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत अन्य कृतियां शामिल हैं। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों की अनुशंसा इन भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया।