बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर पहुंचे सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा आराम कर लें, तभी होगा बिहार का कल्याण

कैमूर पहुंचे सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा आराम कर लें, तभी होगा बिहार का कल्याण

KAIMUR : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज कैमूर पहुंचे। जहाँ भभुआ के नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें गदा भी भेंट दी गई।

बता दे की 8 महीने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कैमूर पहुंचे। जहां उन्होंने भभुआ के नगर परिषद् मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। वही मीडिया के द्वारा विशेष राज्य के दर्जा मिलने पर गरीबी खत्म करने की बात को जब सम्राट चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बोला कि नीतीश कुमार के सोच की ही दिक्कत है। वह क्या कहते हैं वो ही जाने।

कहा की मेरी उनसे विशेष आग्रह है कि वह पहले आराम कर ले। तभी बिहार का कल्याण होगा। नीतीश कुमार 18 साल मुख्यमंत्री होने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं कर पाए तो अब विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर वह क्या कर पाएंगे। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। बिहार बदलाव की ओर है और नीतीश मुक्त बिहार बनने वाला है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट  

Suggested News