बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समर्थकों ने कार्यशैली पर जताई नाराजगी तो BJP सांसद मांगने लगे माफी

समर्थकों ने कार्यशैली पर जताई नाराजगी तो BJP सांसद मांगने लगे माफी

N4N Desk: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर के जुरूहार में भाजपा की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक हुई। जहां भाजपा के चतरा से प्रत्याशी सुनील सिंह लोकसभा प्रभारी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। 

बैठक के दौरान विधानसभा के सभी क्षेत्र से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनील सिंह की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उनका जमकर विरोध किया। जिसके बाद सुनील सिंह ने अपनी गलती स्वीकार की और सबसे माफी मांगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं एक परिवार है। परिवार के सदस्यों के बीच अपनी गलती मानकर उनसे माफी मांगने में कोई हर्ज नहीं है। साथ ही मैं पार्टी में अन्य नाराज भाइयों को भी मना लूँगा। इसका मुझे भरोसा है। 

सांसद सुनील के माफी मांगे जाने के बाद वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनील सिंह पर विश्वास जताते हुए चुनाव में पार्टी के लिए काम करने और मोदी को फिर से पीएम बनाने का संकल्प लिया।

Suggested News