बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : ब्रेक फेल होने के बाद तालाब में गिरी स्कार्पियो, चालक सहित दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIG BREAKING : ब्रेक फेल होने के बाद तालाब में गिरी स्कार्पियो, चालक सहित दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA : जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित दफ़दरपुर स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक तालाब में घुस गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना डोरीगंज थाना के दफ़दरपुर गांव के पास की बताई जा रही है। 

मृतकों की पहचान डोरीगंज के महरौली गांव निवासी पंकज कुमार और विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा कि तालाब लगभग 30 फीट गहरा था और तालाब में डूबने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हालांकि परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वही मृतक विकास के पिता लाल मोहन राय ने बताया कि दोनों युवक बाजार गए थे। जहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News