बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार महागठबंधन में अभी नहीं बनी बात, अब होली बाद होगा सीटों का ऐलान

बिहार महागठबंधन में अभी नहीं बनी बात, अब होली बाद होगा सीटों का ऐलान

PATNA : बिहार में 11 अप्रैल से पहले चरण का मतदान शुरू हो रहा है लेकिन विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बँटवारे पर अब भी पेच फँसा हुआ है।लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सीट बंटवारे को लेकर बिहार के विपक्षी महागठबंधन में सहमति अभी भी नहीं बन पायी है। कई दिनों तक पटना से लेकर दिल्ली तक चली मशक्कत के बाद भी महागठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनी है। दिल्ली से बुधवार को पटना लौटे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब होली के बाद सीटों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सीटों के लेकर सहमति बन गई है।

तारीख पर तारीख

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आज होने वाली प्रेसवार्ता एकबार फिर टाल दी गई है। अब बताया जा रहा है कि होली के बाद 22 मार्च को गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी। बड़ा कुनबा ही महागठबंधन के लिए बोझ साबित हो रहा है। महागठबंधन में शामिल कोई भी पार्टी झुकने को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि महागठबंधन में कांग्रेस अभी भी 9 सीटों पर लड़ने को लेकर राजी नहीं हुई है। कांग्रेस हर हाल में 11 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक दरभंगा और मधुबनी सीट को लेकर कांग्रेस अड़ी हुई है। आरजेडी ये दोनों सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने को अभी भी तैयार नहीं है। कांग्रस कीर्ति आजाद को दरभंगा से लड़ाना चाहती तो आरजेडी अली अशरफ फातमी या मुकेश सहनी को चुनाव लड़ाना चाह रही है।  सूत्रों के मुताबिक राजद 20 और कांग्रेस 9 के अलावा आरएलएसपी को 4, हम को 3, वीआईपी को 2 और सीपीआई एमएल तथा  शरद यादव की एलजेडी को 1-1 सीट देने का फैसला लिया गया है। होली के बाद महागठबंधन के नेता प्रेस कांफ्रेस कर इसका ऐलान कर सकते हैं।


Suggested News