बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बिजली ठेकेदार का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : बिजली ठेकेदार का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

MOTIHARI : मोतिहारी में खेत मे एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। शव की पहचान बिजली ठेकेदार के रूप में किया गया है। ठेकेदार एक जनवरी को घर से मीट खरीदने के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर का बताया जा रहा है। 

छतौनी थाना क्षेत्र छोटा बरियारपुर वार्ड नंबर 37 में मिले शव की पहचान रविंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। मृतक रविंद्र कुमार साह की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि एक जनवरी को 1:00 बजे के आसपास घर से निकले हैं और लगभग 5:00 से 6:00 के बीच में फोन किए की मीट लेकर घर आ रहे हैं। पत्नी इंतजार करने लगी जब समय पर रविंदर साह नहीं पहुंचे तो पत्नी ने उनके मोबाइल पर लगभग 8:00 बजे फोन किया, लेनिक फोन रिसीव नहीं हुआ। अंत में पत्नी सोने चली गई। सुबह उठकर देखा तो पति घर में नहीं है और खाना उसी तरह रखा हुआ है। इसकी जानकारी उसने आसपास लोगों को दी। इसके बाद युवक की खोजबीन शुरू की गयी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा बताया गया की मृतक के घर के पीछे लगभग ढाई सौ मीटर की दुरी पर उसका डेड बॉडी खेत में पड़ा हुआ है। 

जब जाकर देखा गया तो रविंद्र कुमार साह का मृतक शरीर पड़ा हुआ था और मोटरसाइकिल गायब था। जिसकी खोजबीन की जा रही है। मौके पर छतौनी पुलिस पहुंच गई है। मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News