बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में भी शुरू हुई सेव की खेती, औरंगाबाद के किसान ने लगाये 125 पेड़, कृषि विभाग ने की मदद

बिहार में भी शुरू हुई सेव की खेती, औरंगाबाद के किसान ने लगाये 125 पेड़, कृषि विभाग ने की मदद

AURANGABAD : अब तक ऐसा माना जाता रहा हैं कि सेव की खेती केवल ठंडे प्रदेशों में ही संभव हैं। लेकिन अब यह बात मिथ्या साबित हो रही हैं। बिहार के औरंगाबाद ज़िले में भी कृषि विभाग के पहल से सेव की खेती शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इसकी खेती ज़िले के देव प्रखंड के हसौली पंचायत अंतर्गत खखड़ा गांव में शुरू किया गया है। जहां प्रगतिशील किसान श्रीकांत सिंह के द्वारा इसकी बागवानी किया जा रहा हैं।


किसान श्रीकांत सिंह ने वर्तमान में लगभग 125 सेब का पौधा लगाएं है। जिन्हें लगाये हुए करीब एक साल गुजर गए हैं।  प्रगतिशील किसान के द्वारा विशेष तकनीक पर आधारित सेव की खेती की जा रही हैं। 

इस खेती के लिए कृषि विभाग के द्वारा सभी योजनाओं के अंतर्गत कृषक को सहायता अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है। जिसमें किसान को 90 प्रतिशत अनुदान पर ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ दिया गया है। 

जिसका इस्तेमाल फल एवं सब्जी की खेती में किया जा रहा है। कृषक के द्वारा उपरोक्त खेती जैविक विधि से किया जा रहा है। जिसके लिए वर्मी कंपोस्ट का यूनिट भी लगाया गया है।  श्रीकांत सिंह की पहल को देखकर अब जिले के कई किसानों ने भी सेव की खेती करने में रूचि दिखाई है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News