बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट के सात मंत्रियों को मिला नया PS, अफसरों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंपी गई

नीतीश कैबिनेट के सात मंत्रियों को मिला नया PS, अफसरों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंपी गई

PATNA:  नीतीश सरकार ने कैबिनेट के कई मंत्रियों को सरकारी आप्त सचिव दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंप दिया है। जबकि गोपालगंज के उप समाहर्ता पिंकी कुमारी को प्रशासनिक कारणों से हटा दिया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है.

आफाक अहमद बने पशुपालन मंत्री आफाक आलम के पीएस

गया के वरीय उप समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता का सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है. समस्तीपुर सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता अनिल कुमार तिवारी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का आप्त सचिव बनाया गया है. किशनगंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता आफाक अहमद को पशुपालन विभाग के मंत्री आफाक आलम का पीएस बनाया गया है.

विशाल आनंद बने उद्योग मंत्री के पीएस

नगर एवं आवास विभाग में संयुक्त निदेशक विशाल आनंद को उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ का पीएस बनाया गया है. मधुबनी के वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव का पीएस बनाया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार को विधि मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मुरली प्रसाद सिंह को कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय का आप्त सचिव बनाया गया है .


Suggested News