बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, आठ ने की खुदकुशी की कोशिश

शर्मनाक : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, आठ ने की खुदकुशी की कोशिश

Desk. पंजाब के मोहाली से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है।

वहीं इस घटना को लेकर आठ छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लड़कियों ने खुदकुशी की कोशिश की, उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी के परिजनों को वहां बुला लिया है। 

शुरुआती जांच में पता चला कि यह लड़की लंबे समय से छात्राओं के वीडियो बना रही थी, जिसे वह शिमला में अपने फ्रेंड को भेज रही थी। उस दोस्त ने अब यह वीडियो वायरल कर दिए। जिसका पता चलते ही लड़कियों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची। हालांकि गुस्से में छात्राएं पुलिस पर भी भड़क गईं। उन्होंने पुलिस का भी विरोध किया और उनकी गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की। फिलहाल कैंपस में माहौल तनावपूर्ण है।


Suggested News