बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोती कुर्ता पहन खेत में पहुंचे शेखपुरा डीएम, फसल को प्रणाम कर शुरू की धान की कटनी

धोती कुर्ता पहन खेत में पहुंचे शेखपुरा डीएम, फसल को प्रणाम कर शुरू की धान की कटनी

SHEKHPURA : शेखपुरा डीएम सावन कुमार क्रॉप कटिंग करने घाट कुसुंबा प्रखंड के भदोसी पंचायत के भदौस गांव पहुंचे। जहां डीएम एक किसान की भूमिका में नजर आए। डीएम सावन कुमार पारंपरिक धोती, कुर्ता और गमछा पहन कर हाथ में फसल काटने वाले हसुआ को लेकर फसल काटने खेत पहुंचे। 


खेत पहुँचते ही डीएम सावन कुमार तैयार धान की फसल को प्रणाम किया और धान के कटनी करने लगे। डीएम सावन कुमार के इस सादगी भरे किसान के भेषभूषा में आम किसान और लोग काफी प्रसन्न दिखे। जबकि फसल कटनी के पूर्व मंत्रोच्चार के साथ डीएम ने फसल कटनी किया। 

वही इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा प्रखण्ड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डीएम के इस सादगी भरे वर्ताव में धान की फसल काटते देख ग्रामीणों काफी खुश दिखे और डीएम द्वारा धान कटनी देखने खेत पहुँचे।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Suggested News