बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में शिबू सोरेन ने केक काटकर मनाया 76 वां जन्मदिन, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना

रांची में शिबू सोरेन ने केक काटकर मनाया 76 वां जन्मदिन, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना

RANCHI : गुरुजी, दिशोम गुरु या झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो के रूप में जाने जानेवाले शिबू सोरेन का आज 76 वां जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. शिबू सोरेन के पुत्र और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी. 

इसे भी पढ़े : पटना में खसरा टीकाकरण अभियान से गयी 1 बच्चे की जान, 5 की हालत गंभीर, विभाग में मची खलबली

बताते चलें की झारखण्ड को अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन की अहम् भूमिका मानी जाती है. सत्तर के दशक में उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की. हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा को बेदखल कर 30 सीटों पर जीत हासिल करनेवाले झामुमो का अभी स्वर्णिम काल कहा जा रहा है. 

इसे भी पढ़े :  सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना सीट बेल्ट के नजर आये बीजेपी विधायक, फिर जानिए क्या हुआ

वहीँ सांसद रिश्वत कांड, कोयला घोटाला से लेकर हत्याकांड के आरोपित रहे शिबू सोरेन फिलहाल सभी मामलों में अदालत से बरी किए जा चुके हैं. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे अपनी परम्परागत सीट दुमका से भी चुनाव हार गए.

इसे भी पढ़े : जहानाबाद में पुलिस को मिली सफलता, चार ट्रक चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

फिलहाल उनके पुत्र हेमंत सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News