बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में रामनवमी पर ऐतिहासिक होगी "रामलला" की शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति ने आमसभा का किया आयोजन

छपरा में रामनवमी पर ऐतिहासिक होगी "रामलला" की शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति ने आमसभा का किया आयोजन

CHAPRA : इस बार रामनवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समिति ने मुकम्मल तैयारी शुरू कर दी है। समिति के सदस्यों का मानना है कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान हुए हैं। ऐसे में रामनवमी के अवसर पर पूरे देश में उल्लास होगा और हर जगह पूजा अर्चना होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को शोभा यात्रा समिति की आम सभा हुई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। जानकारी हो की रामनवमी के पर्व को लेकर छपरा में तैयारियां शुरू हो गई है। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाएगा। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन ही मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। रामनवमी के त्यौहार का महत्व हिंदु धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है। इस पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन भी होता है। 

शानदार होगा आयोजन

रामनवमी के दिन छपरा शहर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान भव्य पूजा-अर्चना एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। हर साल की भांति इस साल भी 17 अप्रैल को समिति के द्वारा छपरा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

आम सभा में जमकर लगे जयकारे

रविवार को पार्टी क्लब में हुई आमसभा में पूरे कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के नारों से माहौल गूंजता रहा। शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। जिसमे नगर निगम महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, धर्मनाथ प्रसाद पिंटू, समिति के अध्यक्ष बृजेश रजक, सचिव अमित कुमार ,सियाराम सिंह, एके मिश्रा, शंभू कमलाकर मिश्रा ,अरुण पुरोहित ,गंगोत्री प्रसाद ,अमरनाथ प्रसाद ,चतुरी जी ,वीरेंद्र शाह मुखिया टिंकू सिंह ,विशाल जी, धनंजय कुमार, सुरभिट जी, धनंजय कुमार व अन्य बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व राम भक्तों ने भव्य आयोजन को लेकर अपनी बातें कहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार से

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर हुई। लोगों को संबोधित करते हुए रामभक्तों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देने की अपील की गई।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Suggested News