बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Breaking : पटना मेयर पद पर सीता साहू की जीत, महजबीं को भारी मतों से दी शिकस्त

Breaking : पटना मेयर पद पर सीता साहू की जीत, महजबीं को भारी मतों से दी शिकस्त

पटना. नगर निगम चुनाव की काउंटिग हो गया है। पटना में मेयर पद पर सीता साहू जीत गयी है। इससे पहले सीता सासू की जीत तय मानी जा रही थी। परिणाम के अनुसार सीता साहू को 64849 वोट मिले, जबकि महजबीं को 39919 मत मिले हैं। हालांकि वोटों की गिनती जारी है, लेकिन 24,930 वोटों के अंतर से आगे चल रही सीता साहू की जीत तय मानी जा रही है। सीता साहू पटना की निवर्तमान मेयर रह चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि पटना के डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी चुनाव जीत गयी है।

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग की आज काउंटिंग चल रहा है। इसमें 17 नगर निमग के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के भाग्य का फैसला हो रहा है। मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर महिलाओं ने बाजी मारी है। मेयर पद पर भाजपा नेत्री निर्मला साहू ने जीत दर्ज किया है, जबकि डिप्टी मेयर पद पर डॉक्टर मोनालिसा को जीत मिली है।


वहीं दरभंगा नगर निगम से महापौर पद पर अंजुम आरा लगभग 9 हजार मतों से जीत हासिल की, जबकि उप महापौर पद पर नाजिया हसन ने  जीत हासिल की है। वहीं सिंघवारा नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर प्रेम भगत तथा उपमहापौर पद पर दीपू कुमार एवं भरवारा नगर पंचायत से सुनील कुमार महतो महापौर पद पर तथा अवधेश का उप महापौर पद पर विजयी हुए हैं।

कटिहार नगर निगर के मुख्य पार्षद पद पर उषा देवी अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो को करीब 20464 मतों से पराजित किया है। वहीं तीसरे नंबर पर राजद नेता राजन यादव की बीवी पुष्पा देवी रही, जबकि जदयू विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी पांचवे स्थान पर रही। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर पूर्व उपमहापौर मंजूर खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन पोद्दार को करीब 2138 मतों से पराजित किया है, जबकि 10157 मत लाकर किशन बजाज तीसरे नंबर पर रहे। वहीं बरारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर बबीता देवी यादव विजयी रही।

Suggested News