बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में सामान्य हो रहे हालात, शांति समिति के बैठक में सुबह से 2 बजे तक दुकान खोलने की आदेश

नालंदा में सामान्य हो रहे हालात, शांति समिति के बैठक में सुबह से 2 बजे तक दुकान खोलने की आदेश

NALANDA. रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुए उपद्रव मामले में अब तक लहेरी और बिहार थाना में 15 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि अब तक 130 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने शहर के माहौल को धीरे-धीरे समान्य होने की जानकारी दी है। साथ ही डीएम ने सभी जिलावासियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। 

दरअसल, सोमवार को नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रही है। साथ ही थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं मंगलवार से शहरवासियों की परेशानियों को देखते हुए सुबह से 2 बजे तक दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद केंद्रीय बलों द्वारा शहरी क्षेत्रों में सख्ती बरती जाएगी। 

बता दें कि, सरकार द्वारा जख्मी लोगों के इलाज के लिए हर संभव सहायता किया जा रहा है। दुकानों, होटलों और मॉलों में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। वहीं   सोमवार की शाम जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई है। कमिश्नर कुमार रवि और राकेश राठी कैंप कर रहे हैं। किसानों के फसल और अनाज को बाजार समिति तक लाने ले जाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। 

वहीं 4 अप्रैल के बाद ही इंटरनेट सेवा बहाल करने पर कोई निर्णय लिया जाएगा। रिजल्ट के बाद कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। इसे लेकर के भी जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा। फिलहाल अभी स्कूल और कॉलेज को बंद रखा गया है। पुराने शांति समिति को रद्द करते हुए नए सिरे से शांति समिति के सदस्यों का चयन किया जाएगा। जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों के अलावा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।

Suggested News