बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नप अधिकारी का किया पुतला दहन, शहीद स्मारक के सौन्दर्यीकरण में घोटाले का लगाया आरोप

गोपालगंज में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नप अधिकारी का किया पुतला दहन, शहीद स्मारक के सौन्दर्यीकरण में घोटाले का लगाया आरोप

GOPALGANJ : गोपालगंज के शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण कराने के नाम पर व्याप्त लुट खसोट के विरोध में आज सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शहीद भगत सिंह के स्मारक स्थल के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। 


शहर के मौनिया चौक पर नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ई.विमल कुमार ने बताया की जिला मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक पर स्थापित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण में नगर परिषद द्वारा लूट खसोट की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि भगतसिंह स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण के नाम पर पुराने एवं उसके ग्रील को तोड़कर उन्हीं जर्जर पिलरों पर बालू सीमेंट लगाकर ठीक किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर प्रारंभ में काम बंद कर दिया। लेकिन 31 जुलाई 2022 से पुनः उन्हीं पिलरों पर पत्थर लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इस संबंध में पदाधिकारियों से पुनः शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि कुछ भी परिवर्तन नहीं होगा, आपको जहां शिकायत करना हो कर लिजिए। जिसको देखते हुए भगत सिंह स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण कराने के नाम पर व्याप्त लुट खसोट के विरोध में कार्यपालक पदाधिकारी गोपालगंज का पुतला दहन किया गया है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News