बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मामूली विवाद में दामाद ने ससुर और पत्नी पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : मामूली विवाद में दामाद ने ससुर और पत्नी पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BHAGALPUR : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दामाद ने पत्नी और ससुर पर तलवार से जान लेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी और ससुर को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां ससुर की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के निवासी नवल मंडल ने अपनी बेटी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से मुंगेर जिला के कल्याणपुर बंगाली टोला के निवासी किरण मंडल से 12 साल पहले की थी। उसके बाद दो साल तक सब कुछ ठीक ठाक से चल रहा था। लेकिन बाद में दामाद किरण मंडल अपनी पत्नी शोभा देवी से हमेशा नशा करके मारपीट किया करता था। इसके बाद दस साल नवल मंडल की बेटी शोभा देवी अपने मायके सुल्तानगंज के सीतारामपुर आकर रहने लगी।

इसी बीच गुरुवार की सुबह में दामाद किरण मण्डल आया और पत्नी को विदाई करने की बात सास ससुर से कहा। लेकिन बेटी शोभा देवी ने अपने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद किरण तलवार लेकर आया और पत्नी शोभा देवी और ससुर नबल मंडल पर कई जगह हमला कर दिया। जिससे पत्नी शोभा देवी और ससुर नबल मंडल जख्मी हो गया है। फ़िलहाल ससुर की हालत नाजुक बनी हुई है।

वही सास शीला देवी ने बताया की बेटी को जब से शादी हुई है। महज दो साल ही दामाद ने बेटी को सही से देख रेख किया। उसके बाद  मजदूरी करके जो भी पैसा कमाता था। सब पैसे का शराब और गांजा पीने में खर्च कर देता था और बेटी और बाल बच्चे पर ध्यान नही देता। जिसके बाद 10 साल से उसकी बेटी मायके में रहती थी।

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट

Suggested News