बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा मंडल कारा के अंदर गुंजा छठी मइया का गीत, तीन महिला बंदियों ने किया छठ व्रत

नवादा मंडल कारा के अंदर गुंजा छठी मइया का गीत, तीन महिला बंदियों ने किया छठ व्रत

NAWADA : बिहार के नवादा में जेल प्रशासन की ओर से छठ पूजा को लेकर मंडल कारा में विभिन्न मामलों में बंद महिलाओं के लिए विशेष सुविधा छठ पूजा के अवसर पर किया गया है। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि जेल के अंदर तीन महिलाओं के द्वारा चार दिवसीय छठ महापर्व किया जा रहा है। 

इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से छठ पूजा में लगने वाला सभी सामग्री उपलब्ध कराया गया है। महिलाओं के लिए इस छठ पूजा में जो भी जरूरत है। वह सामान जेल प्रशासन की ओर से दी गई है। विभिन्न मामलों में जेल में बंद तीनों महिलाओं के द्वारा छठ की  पर्व की जा रही है। आज महिलाओं के द्वारा खरना का प्रसाद बनाया गया।

बताया की जेल के तालाब में  अर्घ्यदान दिया जायेगा। व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दी है। उन्होंने कहा महिला बंदियों में बेबी देवी, ममता कुमारी तथा सरिता देवी शामिल हैं। और तीनों महिलाओं के द्वारा छठ की व्रत की जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News