बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साइकिल यात्रा के साथ सपा ने शुरू किया चुनावी अभियान, भीड़ देखकर अखिलेश हो गए उत्साहित - 400 सीटों पर किया जीत का दावा

साइकिल यात्रा के साथ सपा ने शुरू किया चुनावी अभियान, भीड़ देखकर अखिलेश हो गए उत्साहित - 400 सीटों पर किया जीत का दावा

नई हवा है, नई सपा है बुजुर्गों का हाथ, युवा का साथ" 

LOCKNOW : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर से साइकिल यात्रा पर निकल चुके हैं। दस साल पहले साइकिल यात्रा की बदौलत यूपी की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचे थे। इस बार उन्हें उम्मीद है कि यही साइकिल उन्हें यूपी में विजय दिलाएगी। गुरुवार को उन्होंने 2022 के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश व्यापी साइकिल रैली निकाली। जहां उन्होंने खुद लखनऊ में पार्टी कार्यालय से से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल यात्रा की, वहीं उनकी डिंपल यादव ने कन्‍नौज में साइकिल यात्रा को रवाना किया

यात्रा निकालने से पहले पार्टी मुख्‍यालय पर मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया ने महंगाई-बेरोजगारी और खेती-किसानी सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में नंबर एक पार्टी है। वो हर मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रही है। पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आम लोगों की मदद करने में पूरी तरह नाकाम रही। 

महामारी में दवाओं की कालाबाजारी का आरोप

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महामारी से जब लोगों की जान जा रही थी तब प्रदेश में जमकर दवाओं की कालाबाजारी हो रही थी। लोग कोरोना की वजह से नहीं बचे। यह सरकार की विफलता थी। बड़ी संख्‍या में लोग मारे गए। लोगों को मजबूरन अपने प्रियजनों की लाशें गंगा में बहानी पड़ीं लेकिन सरकार इस सच्‍चाई को स्‍वीकार करने की बजाए झूठ पर झूठ बोल रही है। 

जनता में नाराजगी, चार सौ सीटों पर जीतेगी सपा

सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम यूपी को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि सरकार ऑक्‍सीजन तक उपलब्‍ध नहीं करा पाई। जनता में नाराजगी है। हो सकता है आने वाले समय में सपा को चार सौ सीट भी जितवा दे। आज ऐसे हालात हैं कि भाजपा के पास प्रत्‍याशी कम पड़ेंगे। 

काम नहीं करते हैं भाजपा

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा में काम करने की संस्‍कृति नहीं रही है। सपा के काम का उद्घाटन नाम बदलकर किया जा रहा है। उन्‍हीं कामों का फीता काटा जा रहा है और अपराधियों का पार्टी में स्‍वागत हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में शिक्षकों की बलि देने में नंबर वन, रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर लाठी चलाने में नंबर वन, लोगों को जेल में डालने में नंबर वन और विशेष धर्म पर अत्‍याचार करने में नंबर वन है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सीएम को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए नहीं बांटा। 

रैली में जुटी हजारों की भीड़

सपा के साइकिल यात्रा में जिस तरह की भीड़ नजर आई, उससे सपा अध्यक्ष बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। 



Suggested News