बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फपुर, बांका और भागलपुर में बरपा रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फपुर, बांका और भागलपुर में बरपा रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS: बिहार में सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हादसे में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं ताजा मामला राज्य के तीन जिलों से सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

पहला मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भेल कॉलोनी का है। जहां एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची सदर थाने के सब इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने घायल व्यक्ति को आनन फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पूरे मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के परिजनों को दी और डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर थाने के सब इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के भेल कॉलोनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है। सुचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के वहनगरी निवासी 55 वर्षीय राम कुमार शर्मा के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दूसरा मामला भागलपुर का है। जहां पूर्णिया के रानीपतरा का रहने वाला 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जल्द कुशल होने की संभावनाएं जताई लेकिन उस युवक की हालत बिगड़ती ही चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में काफी मातम है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक शादीशुदा  था जिसके तीन बच्चे भी हैं।

तीसरा मामला बांका का है। जहां भीतिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतिया सड़क मार्ग के पास तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से  ससुराल जा रहे बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांका थाना क्षेत्र के तारा पगाड निवासी सुनील कुमार चौधरी अपने बाइक से ससुराल मधुबन जा रहा था। इसी क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन  ने सुनील के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चालक कुछ दूरी पर जाकर फेंका गया।

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चालक को आनन-फानन में बांका  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा  प्राथमिक उपचार  करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित हरे भरे परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। बांका टाउन थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि दुर्घटना में बाइक चालक की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मुजफ्फरपुर से मणि भूषण, बांका से चंद्रशेखर और भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट

Suggested News