बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SPORTS NEWS: भारतीय टीम के बाद अब RCB की कप्तानी से भी विराट का STEP DOWN, कहा- कैप्टन के रूप में यह आखिरी IPL

SPORTS NEWS: भारतीय टीम के बाद अब RCB की कप्तानी से भी विराट का STEP DOWN, कहा- कैप्टन के रूप में यह आखिरी IPL

N4N DESK: तीन दिन में दूसरी बार विराट कोहली ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। पहले टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करने के बाद अब कोहली ने आईपीएल में अपनी टीम RCB की कप्तानी भी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। एकाएक लिए गए यह दोनों फैसले किसी को भी पच नहीं रहे हैं। RCB टीम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है।

आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में विराट ने कहा कि आज शाम मैंने यह बताने के लिए स्क्वॉड से बात की थी कि यह बतौर कप्तान मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने टीम मैनेजमेंट को भी इसकी जानकारी दे दी है। यह बात मेरे दिमाग में काफी समय से चल रही थी। हाल ही में मैंने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी, ताकि वर्कलोड को मैनेज कर सकूं। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। टीम ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

विराट कोहली 2013 सीजन से RCB के कप्तान हैं। उनकी अगुआई में टीम फाइनल में तो जरूर पहुंची लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत पाई। विराट ने IPL में अब तक 132 मैचों में टीम की कमान संभाली है। इनमें से 60 में RCB को जीत मिली। 65 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 3 मैच टाई रहे और 4 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। विराट कोहली ने RCB के लिए अब तक 199 मैचों में 6076 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने 132 मैचों में 43.27 की औसत से 4674 रन बनाए हैं। कप्तान के तौर पर उनकी स्ट्राइक रेट 134.11 की रही है। उन्होंने IPL में 5 शतक जमाए हैं। सभी शतक कप्तान रहते हुए बनाए हैं।

Suggested News