बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में कॉलेज की छात्र-छात्राओं के बीच पहुँची एसएसपी हरप्रीत कौर, सोशल मीडिया के खतरों को लेकर किया जागरूक

गया में कॉलेज की छात्र-छात्राओं के बीच पहुँची एसएसपी हरप्रीत कौर, सोशल मीडिया के खतरों को लेकर किया जागरूक

GAYA : गया शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज में महिला थाना के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण पर किशोरियों और महिलाओं में परिस्थिति जन्य आत्म सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विषय पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर रही। 


इस मौके पर सभा का आयोजन में वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा की मिर्जा गालिब कॉलेज में किशोरियों और महिलाओं के सुरक्षा को लेकर महिला थाना की ओर से एक सभा का आयोजन की गई है। इस कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं की समस्या पर चर्चा की गई और खास तौर पर लड़कियों को कानून के बारे में जागरूक किया गया है। 

साथ ही लड़कियों को किसी तरह की अगर प्रॉब्लम होती है तो किस तरह से पुलिस से मदद ले सकती है। कौन-कौन से कानून और प्रावधान है। उसके बारे में जानकारी दी गई है। कानून को लेकर उन्हें जागरूक किया गया है। 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह से लड़कियों को ब्लैक मेलिंग किया जाता है। उसे किस तरह से सोशल मीडिया से बचना चाहिए इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला थाना के थानाध्यक्ष रवि रंजना कुमारी, मिर्जा गालिब कॉलेज के सचिव शबी ए. शम्सी, प्रभारी प्राचार्य डॉ0 मोहम्मद सरफराज खान समेत कॉलेज के शिक्षक एवं छात्राओं मौजूद रहे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News