बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, राज्यपाल और सीएम के साथ कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजली

पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, राज्यपाल और सीएम के साथ कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजली

PATNA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पी०सी० कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित सेक्टर-ए, पार्क संख्या-31 में किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अरूण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

इस मौके पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा देश के महापुरुषों और महान नेताओं को सम्मान दिया है। उन्होंने देश के प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी को दल और सियासत से उठकर आदर दिया है। वहीँ अरुण जेटली को लेकर उनके मन में हमेशा श्रद्धा रही है। यहीं वजह रही है की उन्होंने पटना में अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित किया है। इससे बढ़कर और सम्मान क्या हो सकता है। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बड़े पार्क का नाम बदलकर वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क कर दिया। जिसमें वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापित की गयी है। इसी तर्ज पर पटना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा भी स्थापित की।  

Suggested News