बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मर्डर के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर पथराव, वाहन के तोड़े शीशें, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी हुए जख्मी

पटना में मर्डर के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर पथराव, वाहन के तोड़े शीशें, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी हुए जख्मी

PATNA : मर्डर के आरोपी को पकड़ने गयी पटना पुलिस की टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिसमें दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये है। सभी पुलिसकर्मियों ने अपना उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया है। घटना में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गये है। 

घटना पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र का है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि बुधवार की आधी रात को थाने की पुलिस टीम अंधारी मठिया गांव में मर्डर के आरोपी पिंटू यादव और विकास को पकड़ने गयी थी। इसी दौरान अभियुक्त और उसके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मी और गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी और दारोगा डीपी ओझा जख्मी हो गए और घटना में गश्ती वाहन का शीशा भी फुट गया। 

घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुनः छापेमारी की गयी। जिसमें पिंटू यादव, सतीश यादव, गुड़िया देवी और रंजीत यादव को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी। 

थानेदार विमलेश कुमार ने कहा की दो साल पहले हुई एक मांझी परिवार की हत्या मामले में फरार चल रहे पिंटू यादव और विकास को पुलिस पकड़ने गयी थी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। मामले में 12 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध थाने में केस दर्ज किया गया है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News