बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

 BUXER : जिले के सिमरी प्रखंड के तिलक राय हाता थाना ओपी क्षेत्र के नियाज़ीपुर बांध के पास  अपराधियों ने छात्र राजद बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह गांव के मुखिया के पिता के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे। दिन दहाड़े हुए इस हत्या की घटना के बाद जिला राजद में आक्रोश व्याप्त है। राजद ने मांग की है कि छात्र नेता के हत्यारों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जाए।   को सेमरी प्रखंड के नियाजिपुर कोइलवर तट बांध पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया लेकिन अभी तक सेमरी थाना ने एफआईआर दर्ज नही किया है।।

मामले में बतायE गया कि सिमरी प्रखंड के सइहार ग्राम के मुखिया शंकर सिंह के पिता के अंतिम संस्कार कर बयासी घाट गए छात्र नेता  स्कॉर्पियो पर वापस लौट  रहा था कि इसी दौरान वहां अपराधियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उनके सिर में लगी। घायल अवस्था में उसे आनन फानन में बक्सर ले जाया गया। जहां सदर अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया। लेकिन, बनारस जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।


लोगों ने किया सड़क जाम

छात्र नेता का शव जैसे ही वापस पहुंचा, लोग आक्रोशित हो गए औरएनएच डुमराव - बिक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमराव ब्लॉक के पास मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम किया गया। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह की पहल पर परिजनों से बात कर जाम को हटाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  घटनास्थल पर डुमराव डीएसपी साहित डुमरांव थाना पुलिस बल मौजूद रहे तथा माहौल को बिगड़ने नहीं दिया गया।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

बताया जा रहा है कि घटना का कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो घटना गोली लगने से ही हुई है।     मामले में डुमराव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाज़ीपुर बांध के पास स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिससे स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा गोली दीपक यादव के सर में लगी। जिसके बाद दीपक को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि यह अनुसंधान का विषय है कि उसकी मृत्यु गोली लगने से हुई या दुर्घटना के कारण। 

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं बक्सर सदर अस्पताल के डॉक्टर विकास ने बताया कि दीपक यादव नाम का लड़का सदर अस्पताल में आया था, जिसके सिर में गोली लगी थी जिसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया किदीपक मूल रूप से सिमरी प्रखंड के सिंघनपुरा गांव का निवासी था तथा वर्तमान में डुमरांव के चाणक्य पूरी कॉलोनी में रहता था।  बहरहाल इस मामले में परिजनो ने बताया कि दाह संस्कार से लौटने के क्रम में या घटना हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि क्या कारण है। वही अब देखना यह है कि पोस्टमार्टम के बाद क्या खुलकर सामने आता है। 


Suggested News