बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजीव नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों का राज, शिक्षक को मारी गोली

राजीव नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों का राज, शिक्षक को मारी गोली

पटना। राजधानी पटना का राजीव नगर इलाके में एक बार फिर से गोलियों की गूंज सुनने को मिली। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवा शिक्षक को गोली मार दी। जिसके बाद शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे ने इलाके में पुलिस गश्ती की पोल खोल दी है।

हादसा बीती रात लगभग नौ बजे के आसपास की है। जब राजीव नगर थाना के गली नं. 16 के पास दो बाइक से आए बदमाशों ने शिक्षक का रास्ता रोक लिया और उन पर गोली चला दी। जिसके बाद बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायल सोनपुर में सरकारी शिक्षक हैं। फिलहाल हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इलाके में लगातार होती रही है चोरी की घटनाएं

राजीव नगर राजधानी के उन जगहों में शामिल हैं, जहां पिछले छह माह में सबसे ज्यादा चोरी और लूट की घटनाएं हुई हैं। जिसके कारण यहां की पुलिस गश्ती पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की कार्यशैली में सुधार नजर नहीं आता है। ताजा घटना ने पुलिस की गश्ती की पोल खोल दी है। 



Suggested News