बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पढ़ाई बन्द, अगले एक महीने तक सिर्फ मानव श्रंखला की तैयारी में जुटे रहेंगे शिक्षक

पढ़ाई बन्द, अगले एक महीने तक सिर्फ मानव श्रंखला की तैयारी में जुटे रहेंगे शिक्षक

PATNA : प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अगले एक महीने तक पढ़ाई बदले अब सिर्फ मानव श्रृखंला को सफल बनाने की तैयारी होगी। 14 दिसंबर से लेकर 18 जनवरी तक स्कूली बच्चें लोगों को जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर जागरुकता अभियान चलाएंगे। इस दौरा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। वहीं 19 जनवरी 2020 को सभी छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला में शामिल होंगे। 

यानि इस दौरान स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य बाधित रहेगा।  

दरअसल सीएम नीतीश कुमार द्वारा पर्यावरण को बचाने और बाल-विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने को लेकर 19 जनवरी 2020 को राज्यव्यापी मानव श्रृखंला बनाए जाने का आह्वान किया है। सीएम के आह्रवान को सफल बनाने की तैयारी में शिक्षा विभाग भी पूरे जोर-शोर से जुट गया है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों को इसकी पूर्व तैयारी की कार्य योजना भेजी जा रही है। जिसमें इसमें निर्देश दिया जा रहा है कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने लिए स्कूलों बच्चों द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जाए। बच्चों और शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति और बाल-विवाह और दहेज जैसी कुरितियों के उन्मूलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया जाए। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News