बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीरीज जीतकर टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया, जानिए विश्व टेस्ट चैंपियनशीप में क्या है भारत का स्थान

सीरीज जीतकर टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया, जानिए विश्व टेस्ट चैंपियनशीप में क्या है भारत का स्थान

DESK : टेस्ट क्रिकेट के विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक के स्थान पर काबिज हो गई है। भारत के फिलहाल (124 अंक) है, जबकि कीवी टीम (121 अंकों) के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। लेकिन दूसरी तरफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशीप में तीसरे स्थान पर बनी हुई  है। हालांकि प्वाइंटस के हिसाब से भारत सबसे आगे है। लेकिन जीत का परसेंट कम होने का नुकसान उठाना पड़ा है। 

टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब सीरीज की शुरुआत हुई थी तब न्यूजीलैंड के 126 रेटिंग पॉइंट थे। वहीं, भारत के 119 रेटिंग पॉइंट थे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इससे रेटिंग में भारत को फायदा और न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा। मुंबई टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की नंबर वन बने रहने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो मुंबई टेस्ट में जीत के बाद 12 अंक मिले हैं और अब टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 42 पॉइंट्स हैं। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के 24 पॉइंट्स हैं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया दोनों टीमों से नीचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि ICC के नियमों के मुताबिक जिस टीम के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स ज्यादा होते हैं वही टीम टॉप पर होती है। श्रीलंका के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 100 हैं। वहीं, पाकिस्तान के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 66.66 हैं। इसलिए ये दोनों टीमें भारत से आगे हैं।



Suggested News