बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर से कुरकुरे लाने जा रही 8 वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

घर से कुरकुरे लाने जा रही 8 वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

NALANDA : बेन थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  आरोपी किशोर पुलिस की गिरफ्त में है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 8 वर्षीय बच्ची घर से  दुकान कुरकुरे लाने के लिए बीती शाम जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी किशोर ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती किया। ब्लीडिंग होने की वजह से बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घर आकर बच्ची ने आपबीती बताई। जिसके बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे। और आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची दुकान से कुरकुरे लाने जा रही थी। तभी आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकृत्य किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

Suggested News