बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मानव श्रृंखला का विरोध कर तेजस्वी ने किया 13 करोड़ बिहारियों का अपमान, बोले जदयू प्रवक्ता अरविन्द निषाद

मानव श्रृंखला का विरोध कर तेजस्वी ने किया 13 करोड़ बिहारियों का अपमान, बोले जदयू प्रवक्ता अरविन्द निषाद

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर बनाये गए मानव श्रृखला ने विश्व मे नया कृतिमान स्थापित किया है. उन्होंने कहा की मानव श्रृंखला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवेदनशीलता का परिचालक हैं. 

जलवायु परिवर्तन में सुधार, सामाजिक बुराईयों जैसे शराबबंदी, नशामुक्ति, बाल-विवाह और दहेज-प्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन-जागरण अभियान चलाया है. इस अभियान में आज राज्य के 5 करोड़ लोगों ने अपनी इच्छा से हाथ में हाथ जोड़े मानव श्रृखला का हिस्सा बन इतिहास रचा. 

अरविन्द निषाद ने कहा कि राज्य में 18 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला बिना किसी जोर जबरदस्ती के बना है. राज्य के आम लोगों ने स्वेच्छा से मानव श्रृखला मे शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकताबद्ध होकर संदेश दिया है. 

वहीँ अरविन्द निषाद ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की निंदा करते हुए कहा कि मानव श्रृंखला का विरोध कर राज्य के 13 करोड़ नागरिकों का विरोध किया है. बिहार अपने चेतना के लिए इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है. जल जीवन हरियाली के लिए मानव श्रृखला भारत के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News