बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी बोले- बोचहां से A to Z फॉर्मूले की हो चुकी शुरुआत, बिहार में बनेगी राजद की सरकार

तेजस्वी बोले- बोचहां से A to Z फॉर्मूले की हो चुकी शुरुआत, बिहार में बनेगी राजद की सरकार

हाजीपुर. बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न मांगलिक कार्य में शामिल हुए। तेजस्वी यादव इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से बिदुपुर पहुंचे और सड़क मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वे पुनः हेलीकॉप्टर से पटना वापस लौट गए। इस दौरान वे बिदुपुर के खिलवत में कैंट होमियोपैथी कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार के पुत्र उतपल कुमार की शादी समारोह के मांगलिक कार्य मे शामिल हुए।

मौके पर मिडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि बोचहां विधान सभा में हमारा ए टू जेड फॉर्मूला की शुरुआत हुई है। आगे हम बिहार की सत्ता पर काबिज होंगे। बिहार के लोग नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में 2015 से विकास में काफी तेजी आयी है। आरओबी के एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। कच्ची दरगाह से सिक्स लेंन पुल का निर्माण तेजी से हो रहा है। बिदुपुर में अस्पताल निर्माण का कार्य हो रहा है। सड़के बन रही है। 

तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों ने केला की फसल क्षति की मुआवजा के लिए भी विधान सभा में सवाल उठाए थे और सरकार से मांग किये थे।राघोपुर में कटाव रोकने के लिए जब हमारी सरकार थी, तो हमने शुरू किया था और बार बार हम सवाल भी उठाते हैं, लेकिन आवंटन तो सरकार को ही करना है। आवंटन की कमी से कार्य मे शिथिलता आयी है।

इससे पूर्व तेजस्वी यादव मथुरा गांव स्थित शैलेन्द्र झा के यहां हो रहे उपनयन संस्कार में शामिल हुए। साथ ही वे चकसिकन्दर स्थित राजद के दिवंगत नेता साहेब खलीफा उर्फ हड्डी खलीफा की पत्नी मलखा खातून, पुत्र अनवर खलीफा एव उन्नीस खलीफा से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। शहदुल्लाहपुर धबौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं राजद नेता मनोज राय के घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना दिया।

मालूम हो कि पिछले दिनों हुए उनके माता के श्राद्ध में ब्यस्तता के कारण नेता प्रतिपक्ष शामिल नहीं पाए थे। तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, राजीव रंजन उर्फ रंजन सिंह, राजीव रंजन यादव, राज किशोर सिंह, सत्यप्रकाश, बलराम गिरी, रणवीर राम, पूर्व मुखिया संजीव कुमार, आदि मौजूद थे।

Suggested News