बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में आरजेडी, पार्टी कार्यालय में काटा जाएगा 30 पौंड का केक

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में आरजेडी, पार्टी कार्यालय में काटा जाएगा 30 पौंड का केक

PATNA:  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे लाल 9 नवंबर को 30 वर्ष के हो जाएंगे। आरजेडी ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को पार्टी कार्यालय में 30 पौंड का केक काटा जाएगा।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर आरजेडी कार्यालय में 9 नवंबर को समारोह का आयोजन किया गया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे 9 नवंबर को पटना के पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव के 30वें जन्मदिन के अवसर पर 30 पौंड का केक काटेंगे।

रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूरे बिहार में पार्टी के कार्यकर्ता पौधा रोपण करेंगे। पौधा रोपण कार्यक्रम ब्लॉक से लेकर पंचायत स्तर तक किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह का ऐलान, हमको परेशान करने वाला अपने भोगेगा....


Suggested News