बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा को नहीं आएंगी 100 सीटें, तेजस्वी ने बताई बड़ी वजह, दे दी खुली चुनौती

भाजपा को नहीं आएंगी 100 सीटें, तेजस्वी ने बताई बड़ी वजह, दे दी खुली चुनौती

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष विपक्ष के दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बीजेपी पर हमलावर है। तेजस्वी लगातार पीएम मोदी और एनडीए पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो इन चीजों को दरकिनार कर के मुद्दों पर चुनाव लड़ कर दिखाएं। तेजस्वी ने यह भी कहा है कि बीजेपी अगर मुद्दों पर चुनाव लड़ती है तो उसे 100 सीट भी नहीं आएगी। इसके पहले भी तेजस्वी यादव ने भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदलने का आरोप लगाकर बीजेपी पर खूब बरसे हैं।

इन मुद्दों को छोड़ कर लड़े चुनाव

दरअसल, तेजस्वी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, "𝐁𝐉𝐏 निम्नलिखित को दरकिनार कर मुद्दों पर चुनाव लड़कर दिखाएं? चुनौती है, इनको 𝟏𝟎𝟎 सीट भी नहीं आएंगी? " तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, बीजेपी इन 𝟕 के बिना लड़ ही नहीं सकती। 𝟏. मंदिर-मस्जिद 𝟐. हिंदू-मुस्लिम 𝟑. गोदी मीडिया 𝟒. 𝐂𝐁𝐈/𝐄𝐃/𝐈𝐓 𝟓. 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 जैसी अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग 𝟔. 𝐄𝐕𝐌 𝟕. धनबल और छलबल 𝐋𝐞𝐯𝐞𝐥 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐢𝐧𝐠 फ़ील्ड पर खेले तो 𝐁𝐉𝐏 को 𝟏𝟎𝟎 सीट भी नहीं आएंगी।  

100 सीट भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी

तेजस्वी ने कहा है कि बीजेपी अगर मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती है तो उसे 100 सीट भी नहीं मिलेगी। इसके पहले भी तेजस्वी यादव ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि, पीएम ना रोजगार की बात करते हैं, ना युवा की बात करते हैं, ना किसान की बात करते हैं, ना महिलाओं की बात करते हैं, ना गरीबों की बात करते हैं, तो उन्हें किस बात की 400 पार चाहिए। अगर ऐसा ही चला तो उन्हें 400 क्या 100 सीट भी नहीं मिलेगा।  

संविधान बदलना चाहती है बीजेपी

वहीं बीते दिन बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जन्मदिन था। जिसको लेकर भी तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि, BJP संविधान क्यों बदलना चाहती है? उन्होंने कहा कि, कल भारतीय संविधान के सृजनकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर नवादा में केक काटकर धूम-धाम से मनाई एवं सभी को बधाई दी। बीजेपी के लोगों को बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान से इतनी समस्या क्यों है कि लगभग किसी ना किसी प्रदेश में प्रतिदिन बीजेपी का कोई ना कोई नेता/प्रत्याशी संविधान बदलने और संविधान समाप्त करने का दावा करता है और धमकी देता है।

जनता को समझना होगा बीजेपी की मंशा 

तेजस्वी ने आगे कहा कि, ऐसे बीजेपी नेताओं का कहना है कि सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए लेकिन संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए। ये भाजपाई कहते है कि ऐसा नियम बदलना होगा और संविधान भी बदलना होगा। संविधान और बाबा साहेब हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और शिक्षा का अधिकार देता है इसलिए भाजपाई वंचितों, उपेक्षितों, उत्पीड़ितों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों और न्यायप्रिय लोगों से ये अधिकार छिनना चाहते है तभी तो संविधान बदलना चाहते है। सोचो और समझों- बीजेपी के शीर्ष नेता संविधान बदलना क्यों चाहते है? इनकी छुपी मंशा क्या है?

Suggested News