बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन ने रोगियाह दूल्हे से वरमाला के बाद शादी से किया इंकार, घरवालों ने बारातियों को बनाया बंधक, कहा- अब 11 लाख दो तब छोड़ेंगे....

दुल्हन ने रोगियाह दूल्हे से वरमाला के बाद शादी से किया इंकार, घरवालों ने बारातियों को बनाया बंधक, कहा- अब 11 लाख दो तब छोड़ेंगे....

PATNA : राजधानी पटना में दुल्हन ने शादी से इनकार कर किया। इतना ही इस दौरान दुल्हन ने जमकर बवाल भी काटा। घटना पटना दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां मीरा रिसॉर्ट के पास रविवार की रात लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पूरी बाराती को बंधक बना लिया है और शादी में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहे है।

 बताया जाता है कि रविवार की देर शाम हजारीबाग पोखरी निवासी स्वर्गीय अशोक वर्मा के बेटे अमित कुमार की शादी पंचशील नगर वंश वारी विजय कुमार गुप्ता की बेटी रितु कुमारी से हो रहा था। लड़का पक्ष की तरफ से हजारीबाग से लगभग 25 की संख्या में बाराती लड़की पक्ष के घर पहुंचे थे। रविवार की देर रात लड़का अमित कुमार ने लड़की रितु कुमारी के गले में वरमाला डाला। सोमवार की अहले सुबह शादी की सभी विधि-विधान शुरू हुई। इस बीच सिंदूरदान के ठीक पहले अचानक लड़का मंडप पर गश्त खाकर गिर पड़ा। लड़का के अचानक इस गतिविधि से लड़की के परिजनों ने सोचा कि लड़के को किसी गंभीर बीमारी है और इसे लेकर शादी के मंडप पर ही हो हंगामा शुरू हो गया। 

दुल्हन ने कहा - नहीं करुंगी शादी

दुल्हन बनी रितु कुमारी में बीमार लड़के से शादी करने से साफ इनकार कर दिया । गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने बारात में आए सभी लोगों को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष के लोग इस घटना के बाद शादी के खर्च सहित अन्य खर्चों को जोड़कर मुआवजा स्वरूप पहले तो 20 लाख की मांग रख दिए। आसपास के लोगों के समझाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने मुआवजा के रूप में 111 लाख रुपए की मांग कर डाली । लड़की पक्ष के लोगों का यह मानना है कि इस पूरी शादी में उनका कुल रुपया लगभग 20 लाख के आसपास खर्च हुआ है और जब तक वह पैसा नहीं लौट आते हैं तब तक बाराती के लोगों को यहां से नहीं जाने दिया जाएगा ।

नहीं है कोई बीमारी

दूसरी तरफ लड़का अमित कुमार के भाई आशीष कुमार ने बताया कि उनके भाई दूल्हा अमित कुमार को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है और वह मोबाइल दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। आशीष कुमार ने बताया कि अचानक उनके भाई दूल्हा अमित कुमार को तबीयत खराब हो जाने की वजह से वह चक्कर खाकर मड़वा पर गिर पड़े थे। आशीष ने बताया कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों द्वारा बारात में आए लगभग 25 लोगों को बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई की है । 

उन्होंने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी है। आशीष कुमार का कहना है कि लड़की पक्ष यह मांग रख दिए हैं कि जब तक उनके मुआवजे की राशि 11 लाख वापस नहीं किया जाएगा तब तक वह किसी बारातियों को यहां से लौटने नहीं देंगे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Suggested News