बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुरान पर कलह का अंत: जज ने वापस लिया अपना आदेश,ऋचा को अब नहीं बांटना होगा 5 कुरान

कुरान पर कलह का अंत: जज ने वापस लिया अपना आदेश,ऋचा को अब नहीं बांटना होगा 5 कुरान

N4n desk: ऋचा भारती को अब 5 कुरान नहीं बांटना होगा। कोर्ट ने अपने आदेश को वापस ले लिया है। आज बुधवार को केस के आइओ विनोद राम ने सहायक लोक अभियोजक  के माध्यम से न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत में इस संबंध में आवेदन दिया।

 इसमें आग्रह किया गया था कि कुरान बांटने का आदेश वापस ले लिया जाए। इस शर्त को पूरा करने में परेशानी हो रही है।उसके बाद सहायक लोक अभियोजक ने भी इसका समर्थन किया। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कुरान बांटने की शर्त को आदेश से हटा लिया।

 इसके पहले जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इस तरह के आदेश देने वाले न्यायिक दंडाधिकारी के तबादले पर अड गए।

 संघ के सदस्यों ने नवनीत कुमार से मिल कर न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह के तबादले की मांग की।विवाद बढ़ता देख न्यायिक दंडाधिकारी ने अपने आदेश को वापस ले लिया ।

Suggested News