बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू, जानिए किसके पास हो सकती है पार्टी की कमान, लालू प्रसाद या तेजस्वी यादव!

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू, जानिए किसके पास हो सकती है पार्टी की कमान, लालू प्रसाद या तेजस्वी यादव!

PATNA : बिहार की सबसे बड़ी पार्टी और सत्ता में जदयू की साझेदार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी माह के 10 तारीख को नई दिल्ली में इस पद के लिए चयन किया जाना है। ऐसे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि इस बार बीमार लालू प्रसाद खुद पार्टी  की कमान अपने पास रखना पसंद करेंगे या बिहार के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी भी अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के कंधों पर डाल देंगे। 

हालांकि इस बात की संभावना अधिक जताई जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ताजपोशी लालू यादव की ही होगी, क्योंकि उनसे दमदार नेता आरजेडी में नहीं है। हालांकि पार्टी का एक बड़ा तबका तेजस्वी यादव को भी अध्यक्ष बनते हुए देखना चाहता है, खुद लालू प्रसाद भी यही चाहते हैं, लेकिन यहां बड़ी समस्या खुद लालू के परिवार से है। परिवार ही मजबूरी है। लेकिन तेजस्वी अभी ऐसा नहीं चाहते हैं। लेकिन तेजस्वी कई कारणों से चाहते हैं कि लालू प्रसाद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुने जाएं। लालू प्रसाद जैसी राष्ट्रीय छवि अभी तेजस्वी की नहीं है। तेजस्वी परिवार के अंदर किसी को बोलने का मौका नहीं देना चाहते।

मजबूत हुए हैं तेजस्वी 

तेजस्वी यादव को पहले ही पार्टी में कई तरह के अधिकार दिए जा चुके हैं। 2020 के विधान सभा चुनाव में वे ही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरा थे। चुनाव के बाद उनकी पार्टी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनी और वे नेता प्रतिपक्ष हुए। अब नई सरकार में वे उपमुख्यमंत्री हैं। पार्टी के अंदर तेजस्वी यादव की स्वीकार्यता बढ़ी है। 

तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

चित्तरंजन गगन बताते हैं कि राजद का बूथ, पंचायत, प्रखंड स्तर पर चुनाव कार्य पूरा हो चुका है। अब जिला का चुनाव 16 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद राज्य परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। 21 को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पटना में होगा। उसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हर राज्य से चुने जाएंगे। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोटर होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर वे कहते हैं कि इसके लिए पहले 11 अक्टूबर का समय पहले तय किया गया था, लेकिन दिल्ली में बड़ा हॉल नहीं मिलने से 10 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

पूरे दिल्ली को सजाने की तैयारी, 5 लाख झंडे लगाए जाएंगे: श्याम रजक

RJD के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के सभागार में इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। यहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन भी होगा। राजद का संगठन इस समय देश भर के 26 राज्यों है। दो राज्यों बिहार और झारखंड में वह सरकार में है। इसलिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी दिल्ली पहुंचेंगे। खुला अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और सामयिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

श्याम रजक ने बताया कि एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक्सक्यूटिव की मीटिंग होगी। अंबेडकर भवन में ठहरने का इंतजाम किया गया है। पूरे दिल्ली को सजाया जाएगा। RJD के पांच लाख झंडे लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन से लेकर, एयरपोर्ट, पार्लियामेंट के पास सजावट की जाएगी। दिल्ली के बाहर से आने वाले पांच हजार लोगों के भोजन का इंतजाम किया जाएगा। स्थानीय लोग अलग होंगे। यानी 10 हजार लोगों को भोजन का इंतजाम किया जा रहा है।



Suggested News