बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दाह संस्कार के लिए ले जाये जा नवविवाहिता के शव को पिता ने रोका, हत्या की जताई आशंका

BIHAR NEWS : दाह संस्कार के लिए ले जाये जा नवविवाहिता के शव को पिता ने रोका, हत्या की जताई आशंका

BAGAHA : जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर औसानी पंचायत की सुखबन गांव मेंएक नवविवाहिता की मौत हो गई है। जिसके बाद नवविवाहिता के शव को लेकर परिजन दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच शव को मृतका के पिता ने रोक दिया व अनुमंडल गेट के सामने एनएच 727 पर शव रखकर प्रदर्शन किया। 

जानकारी के मुताबिक सुखबन निवासी मनीषा देवी पति अशोक यादव के पेट में अचानक दर्द उठने पर उन्हें बगहा के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए परिजन ले गए। जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए निवास स्थान सुखवन से नारायणपुर घाट के लिए ले जा रहे थे। 

लेकिन मृतिका के पिता जमुनापुर निवासी श्यामबदन यादव ने मनीषा के अर्थी को रोक दिया। साथ में आए परिजन भी अर्थी को अनुमंडल गेट के सामने रखकर आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। हालांकि अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने जाम हटा लिया। मृतका के पिताइसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दफा अपनी लड़की से बात कराने के लिए कहा। लेकिन पति अशोक यादव के द्वारा लड़की से बात नहीं कराया गया। जिससे कुछ संदेह उत्पन्न हो रहा है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News