बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप

वैशाली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप

HAJIPUR: तेज रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। ताजा मामला वैशाली का है। जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। दरअसल, पूरा मामला जिले के तिसीओता थाना क्षेत्र के डभईत का है। 

जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से स्थिति को नाजुक दिखाते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हाजीपुर सदर अस्पताल आने के क्रम में युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तिसीओता थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के चिकनी पदमौल गांव निवासी रमेश साहनी के 25 वर्षीय पुत्र नीरज सहनी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था, तभी डभईत में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं नगर थाने की पुलिस पोस्टमार्टम की कवायत में जुट गई है।

Editor's Picks