बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में दहेज़ ले लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की जहर देकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बांका में दहेज़ ले लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की जहर देकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BANKA : बीरमां पश्चिमी सोनारटोला गांव में बुधवार को दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतका नेहा नीतू कुमारी  (25 वर्ष ) थी। घटना के बाद पति राकेश मंडल सहित परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार है। सूचना पाकर मृतका के मायके सुल्तानगंज के बालू घाट कुशवाहा टोला से मां किरण देवी, भाई दीपक कुमार, अनमोल कुमार, बहन मुन्नी देवी सहित अन्य स्वजन बीरमां पहुंचे। स्वजन ने पति राकेश मंडल सहित उसके स्वजन पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 


घटना की सूचना पाकर दारोगा पवन कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां स्वजन का बयान कलमबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मृतका की बहन मुन्नी देवी ने बताया उसकी बहन की चार वर्ष पूर्व ही राकेश मंडल से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष के लोग कभी ट्रैक्टर खरीदने के लिए मायके से रूपया लाने का दवाब बनाते थे। तो कभी दो लाख रूपया लाने का दबाव बनाकर मारपीट करते रहते थे। बहन की हालत देखकर अबतक एक लाख रूपया भी दे चुके हैं। ताकि बहन को ससुराल पक्ष के लोग ठीक तरह से रख सके। लेकिन दहेज दानव ने उसकी जहर खिलाकर हत्या कर दिया। वहीं परिजनों के रोने से गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये। 

पडोसियों ने बताया की मंगलवार की देर रात से ही पति -पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। जिसे देखकर कुछ लोग राकेश को समझाने भी गये थे। बताया की राकेश मंडल के पास दो ट्रैक्टर है। जो प्रतिबंधित बालू घाट से अवैध खनन में संलिप्त है। इसके खिलाफ थाना में भी केस दर्ज है। फिलवक्त वह फरार है। 

वहीं मृतका के ससुर नारायण मंडल ने बताया कि वह बहियार में धान रोपनी का कार्य करा रहा था। जहां उसकी पत्नी ने जाकर बताया कि पुत्रवधू नेहा नीतू कुमारी चापाकलपर फिसलकर गिरने से जख्मी हो गई है। जब वह घर आया तो ओटो से इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। इसी क्रम में कजरैली में उसकी मौत हो गई। बतातें चलें कि मृतका को दो पुत्र ऋषभ कुमार  (दो वर्ष ) एवं रितेश कुमार  (एक वर्ष ) है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है ।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News