SASARAM : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहाँ करमचट में दुर्गावती जलाशय के डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेंद्र दुबे के रूप में की गयी है। जो कैमूर जिला के बेलाओ थाना के हुडरी गांव का निवासी था। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि नरेंद्र दुबे अपने कुछ मित्रों के साथ डैम पर घूमने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
बाद में मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची चेनारी थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सासाराम के सदर अस्पताल में भेज दिया हैं। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गयी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
सासाराम से राजू की रिपोर्ट