बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में बदमाशों ने महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

औरंगाबाद में बदमाशों ने महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

AURANGABAD : इन दिनों जिले में अपराधी का मंसूबा सातवे आसमान पर है। अपराधियो के अंदर किसी भी तरह का पुलिसिया खौफ देखने को नही मिल रहा है। जिसके कारण आज बेखौफ अपराधी ने एक महिला को दिन दहाड़े सरेआम गोली मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

इसके बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियों की भीषण तड़तड़ाहट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के कर्मा रोड के समीप वन विभाग कार्यालय के ठीक सामने की हैं। जहां एक बेखौफ अपराधी ने इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय औरंगाबाद भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। 

महिला की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नि गांव निवासी सोनू दुबे की पत्नी मीनाक्षी देवी के रूप में किया गया है। वह अस्थाई रूप से फिलहाल शहर के करमा रोड के समीप रह रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जाता है कि महिला किसी कार्य को लेकर शहर के मुख्य बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी ने अचानक पिस्टल से 3 गोलियां चला दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। 

महिला को तीन गोली कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में  लगी है। घटना की सूचना पा कर नगर थाने की पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुच घटना की तहकीकात में जुट गई  है। हालांकि घटना का अंजाम क्यो दिया गया है। इस घटना के पीछे का क्या कारण हैं इसकी खुलासा नही हो पाया हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News