बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बार बालाओं के अश्लील डांस का विरोध करने पर बदमाशों ने मुखिया को मारी गोली, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

बार बालाओं के अश्लील डांस का विरोध करने पर बदमाशों ने मुखिया को मारी गोली, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

BEGUSARAI : जिले के एसपी ने एलान किया कि अगर किसी अपराधी ने किसी जन प्रतिनिधि के साथ किसी भी तरह की हिंसात्मक गतिविधि करने की कोशिश की तो बेगूसराय पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं। इस बात का एलान बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने किया है। दरअसल मंगलवार को बेगूसराय पुलिस ने सफापुर मुखिया अमित कुमार पासवान पर गोलीबारी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल को जप्त किया है।

दरअसल 27 अप्रैल को शाम के 7:30 बजे सफापुर मुखिया अमित पासवान के घर पर अचानक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी करते हुए उनपर हमला किया। इस गोलीबारी में मुखिया अमित पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। मुखिया पर हमला किए जाने को लेकर बेगूसराय में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे। परिजनों ने नयागांव थाना में मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और इस कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कड़ी मशक्क्त करते हुए मामले का उदभेदन करते हुए नयागांव थाना क्षेत्र के हेमरपुर सोनापुर गांव निवासी संत कुमार सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार, नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर भराठ निवासी जगन्नाथ उर्फ मुंशी के पुत्र प्रिंस कुमार और नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव निवासी  विपिन सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ आनंद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस ,3 मोबाइल एक बाईक बरामद किया है।

घटना के कारणों के संबंध में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि चैती रामनवमी के अवसर पर अभियुक्तों के द्वारा ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमे बार बालाओं के द्वारा अश्लील डांस होने लगा। सफापुर के मुखिया अमित कुमार पासवान ने इस बात का विरोध किया। इस क्रम में  पुलिस ने तत्पर होकर ऑर्केस्ट्रा को बंद करा दिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्तों ने सफापुर मुखिया को जान से मारने की नियत से उनपर गोलीबारी किया। फिलहाल पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट

Suggested News