बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बच्चे को स्कूल छोड़ने गयी महिला से बदमाशों ने छीने 5 लाख के जेवरात, कहा हंसती रहो, वरना गोली मार देंगे

BIHAR NEWS : बच्चे को स्कूल छोड़ने गयी महिला से बदमाशों ने छीने 5 लाख के जेवरात, कहा हंसती रहो, वरना गोली मार देंगे

BHAGALPUR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है। तब तक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फ़रार हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में तिलकामांझी थाना क्षेत्र के माउंट एसिसी के पास से प्रियंका कुमारी से 2 बदमाशों ने चाकू के बल पर कंगन, चैन, कान का झुमका और मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए।


 महिला बच्चे को छोड़ने सुबह स्कूल आई हुई थी। इसी क्रम में दो बदमाश महिला को चाकू सटाकर उसके पहने हुए जेवरात को लूट लिया और महिला को कहा कि वह हंसते रहे नहीं तो गोली मार देंगे। लूट की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। 

वही मौके पर तिलकामांझी थाना पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े व्यस्ततम इलाके में हुई लूट से लोगों में खौफ का माहौल है। लूटे गए जेवरात की कीमत 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है। 

हालाँकि पूरे मामले पर अभी पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं इस मामले को लेकर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा की इस पर कार्रवाई की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News